रायपुर पुलिस ने सराहा आम नागरिकों का जज्बा, चैन स्नैचर को दबोचने वाले वीर सम्मानित

Raipur Police appreciated the spirit of common citizens, honored the brave men who caught the chain snatcher, Himanshu Soni, resident of Pension Bada and Shobhran Singh Thakur, resident of Kashiram Nagar, showed indomitable courage, Police Commissioner Sanjeev Shukla, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदात को नाकाम करने वाले दो जांबाज नागरिकों को रायपुर पुलिस ने सम्मानित किया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने दोनों युवकों के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किया।

Raipur Police appreciated the spirit of common citizens, honored the brave men who caught the chain snatcher, Himanshu Soni, resident of Pension Bada and Shobhran Singh Thakur, resident of Kashiram Nagar, showed indomitable courage, Police Commissioner Sanjeev Shukla, Khabargali

जिम जा रही युवती से लूट का प्रयास

जानकारी के अनुसार, बैरन बाजार निवासी कृतिका यदु पैदल जिम जा रही थीं। इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल ऑफिस के पास एक राहगीर युवक ने उनके गले से सोने की चैन छीनने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाई।

नागरिकों ने दौड़ाकर पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

घटना के वक्त पेंशन बाड़ा निवासी हिमांशु सोनी और काशीराम नगर निवासी शोभरन सिंह ठाकुर ने अदम्य साहस का परिचय दिया। दोनों ने भागते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलबाजार निवासी आरोपी रेहान साहू (पिता अजय साहू) को धारा 304(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

कमिश्नर बोले- सजग नागरिक समाज का संबल

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने दोनों नागरिकों का सम्मान करते हुए कहा कि अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में जनता की ऐसी सहभागिता बेहद जरूरी है। यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा। रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

Category