Rajya Sabha Election 2022 : राजस्थान में कांग्रेस की तीन सीटों पर जीत, कर्नाटक में भाजपा ने 3 सीटों पर किया कब्जा

Rajya Sabha elections 2022, Congress won three seats in Rajasthan, BJP captured 3 seats in Karnataka, counting of votes stopped in Maharashtra-Haryana, Subhash Chandra, Finance Minister Nirmala Sitharaman, Jagesh, MLC Lahar Singh Siroya, Randeep Surjewala, Pramod Tiwari, Mukul Wasnik, Ajay Maken, Khabargali

महाराष्ट्र-हरियाणा में वोटों की गिनती रुकी

नई दिल्ली (khabargali) चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। अब उनके नतीजे आने लगे हैं। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि एक सीट पर भाजपा को जीत मिली।वहीं, सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जीत दर्ज की है। हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा और अजय माकन की शिकायत के बीच वोटों की गिनती रोक दी गई है। वहीं, बीजेपी के डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग रोकने की मांग की है।

कर्नाटक: कांग्रेस को एक सीट पर मिली जीत

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बाकी तीनों सीटें भाजपा की झोली में गईं।

कर्नाटक में भाजपा का जलवा

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक में भाजपा ने अपना परचम कायम किया है। यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता से नेता बने जागेश और एमएलसी लहर सिंह सिरोया को जीत हासिल हुई।

भाजपा ने अपने विधायक को किया निलंबित

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने के चलते भाजपा ने राजस्थान के विधायक शोभारानी कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

राजस्थान में ऐसा रहा हाल

राजस्थान की राज्यसभा सीटों के नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां तीन सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। इनमें रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक जीत गए। वहीं, भाजपा को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली। पार्टी के घनश्याम तिवारी को जीत मिली। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा।

माकन ने भाजपा पर लगाया आरोप

हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन ने भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन आयोग पहुंचे कई नेता

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। इसके मद्देनजर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में निर्वाचन आयोग पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।