शानदार परीक्षा परिणाम: श्री बजरंग दास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया अभनपुर का मान

Excellent exam results: Students of Shri Bajrang Das Government Higher Secondary School enhanced the prestige of Abhanpur, School Development Committee President Mrs. Bharti Shinde, MLA representative Raja Rai, Raipur District Sarpanch Association President Mukesh Dhidhi, Principal Mrs. Janaki Sahu, Chhattisgarh, Khabargali

अभनपुर (खबरगली ) श्री बजरंग दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अभनपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल और छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 86.36% और 12वीं का परिणाम 81.2% रहा।इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मेधावी छात्रों ने उच्च स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिससे पूरे शाला परिवार में हर्ष का माहौल है।

स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित

बोर्ड परीक्षा के उत्साह के बीच, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परिणाम भी घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती भारती शिंदे, विधायक प्रतिनिधि श्री राजा राय, रायपुर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी और प्राचार्य श्रीमती जानकी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों और समस्त स्टाफ की मौजूदगी में परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्रीमती जानकी साहू ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Category

Related Articles