Principal Mrs. Janaki Sahu

अभनपुर (खबरगली ) श्री बजरंग दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अभनपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल और छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 86.36% और 12वीं का परिणाम 81.2% रहा।इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मेधावी छात्रों ने उच्च स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिससे पूरे शाला परिवार में हर्ष का मा