सांसद सरोज पांडे पई गई कोरोना पॉजिटिव

Mp-Saroj-pandey-khabargali

रायपुर(khabargali)। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन यहां कई हजार मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौतों के​ आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसकी जानकी सरोज पांडे खुद ट्वीट कर दी है।

सांसद ने ट्विट कर दी जानकारी

सांसद सरोज पांडे ने ट्वीट कर बताया कि कल उनका स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई जिसके बाद उनकी जांच पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के परामर्श के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है, साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह सभी लोग अपना टेस्ट जरूर कराएं।

Twitter-khabargali