सनसनीखेज: मुम्बई में दोस्त के टुकड़े कर फरार हुआ कातिल रायपुर स्टेशन पर दबोचा गया

Sensational, the murderer who had escaped after chopping his friend into pieces in Mumbai was caught at Raipur station, the accused Aavish Mustafa had kidnapped his friend Aurangzeb Samiruddin and then killed him, Raipur Railway Superintendent of Police Divyang Patel, Deputy Superintendent of Police Taubias Khakha, GRP Station in-charge Sub Inspector Tulendra Verma, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या के मामले में रायपुर जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। अपने ही साथी का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या करने और शव के टुकड़े कर फरार हुए आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी को पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आवेश मुस्तफा ने अपने साथी औरंगजेब समीरूद्दीन का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने शव को कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन संख्या 12809 (मुम्बई-हावड़ा मेल) में सवार होकर पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।

मुम्बई पुलिस के इनपुट पर एक्शन

मुम्बई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को आरोपी के ट्रेन में होने की गुप्त सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी रेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उप पुलिस अधीक्षक तौबियस खाखा के मार्गदर्शन और जीआरपी थाना प्रभारी सउनि तुलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

Sensational: The murderer who had escaped after chopping his friend into pieces in Mumbai was caught at Raipur station. Accused Aavish Mustafa had kidnapped his friend Aurangzeb Samiruddin and then killed him. Raipur Railway Superintendent of Police Divyang Patel, Deputy Superintendent of Police Taubias Khakha, GRP Station Incharge Sub Inspector Tulendra Verma, Chhattisgarh, Khabargali

प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर बिछाया जाल

रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 06 पर ट्रेन के पहुँचते ही जीआरपी की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। टीम ने मुम्बई-हावड़ा एक्सप्रेस की सघन तलाशी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के आगे लगे जनरल कोच से आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी को पहचान कर धर दबोचा गया।

मुम्बई पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद जीआरपी रायपुर ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद फरार आरोपी को मुम्बई के शिवाजी नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जो उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई है।

Category

Related Articles