संजय श्रीवास्तव का जन्मदिन: भाजपा नेताओं और रायपुरवासियों ने दी शुभकामनाएं, CM साय और डॉ. रमन सिंह ने भी दी बधाई

Chairman of Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation and senior BJP leader Sanjay Srivastava, Sanjay Srivastava's birthday, Raipur News, Chhattisgarh BJP, Vishnudev Sai, Dr. Raman Singh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस शुक्रवार को रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित उनके निवास पर उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में रायपुरवासियों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने फोन पर दी बधाई संजय श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, न्यू शांति नगर स्थित उनके निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी संजय श्रीवास्तव को जन्मदिवस की बधाई दी।

Chairman of Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation and senior BJP leader Sanjay Srivastava, Sanjay Srivastava's birthday, Raipur News, Chhattisgarh BJP, Vishnudev Sai, Dr. Raman Singh, Khabargali

संजय श्रीवास्तव ने जताया आभार

जन्मदिवस पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए संजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और रायपुरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर मिला स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ उन्हें बधाई दी, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

जनसेवा और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता 

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का विश्वास, सहयोग और स्नेह उन्हें समाज एवं प्रदेश के हित में निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

जन्मदिवस समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, छगन मूंदड़ा, कांतिलाल बोथरा, रमेश सिंह ठाकुर, मखमूर खान, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, अशोक बजाज, पार्षद अमर गिदवानी सहित अनेक भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अनामिक सिंह, राजेश गुप्ता, गोपेश साहू, यादराम साहू, खेम कुमार सेन, मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी, श्वेता विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, बद्री गुप्ता, सचिन मेघानी, रमेश सपहा, महेंद्र खोड़ियार, खगपति सोनी, भोला राम साहू, नंद किशोर साहू, अनंति गोलछा, प्रदीप वर्मा, संतोष साहू, आशु चंद्रवंशी, मित्रांसा धीमान, राजू राघवानी, महेश ध्रुव, गोपाल सोना, कैलाश बेहरा, आलोक ठाकुर, ओमप्रकाश देवांगन, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, अनूप खेलकर, राम प्रजापति, संजय कश्यप, विकास अग्रवाल, महेंद्र पंडित, मोनू साहू और शिव सोनपिपरे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूरे दिन बना रहा उत्साह का माहौल

संजय श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर उनके निवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आत्मीयता के साथ उन्हें बधाई दी। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनत्व और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

Category