रायपुर (खबरगली) राजधानी के शंकर नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास 'नेल्स बाय सकीना' शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल, स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन व वैदिक न्यूज की मैनेजिंग डायरेक्टर और भारतीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा, तथा पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शोरूम की संचालक सकीना को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शोरूम में मिलेंगी ये खास सुविधाएं
शोरूम की संचालक सकीना ने बताया कि उनके यहां ग्राहकों के लिए बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है। दिल्ली और रायपुर से नेल्स का प्रोफेशनल कोर्स कर चुकीं सकीना ने अपने कलेक्शन के बारे में जानकारी दी:
नेल आर्ट: एडवांस नेल एक्सटेंशन और आकर्षक नेल पॉलिश रेंज।
गैजेट्स: आधुनिक मोबाइल फोन।एक्सेसरीज: प्रीमियम घड़ियाँ, की-रिंग और कंगन (ब्रेसलेट्स)।
फैशन बैग्स: सभी प्रकार के ब्रांडेड और प्रीमियम क्वालिटी के पर्स, बैग व क्लच।
देश के हर शहर में नेल एकेडमी खोलने का लक्ष्य
सकीना ने अपने भविष्य के विजन को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देना है। वह जल्द ही अपनी 'नेल एकेडमी' को देश के सभी प्रमुख शहरों में स्थापित करना चाहती हैं, ताकि इस क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और हुनर मिल सके।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
विधायक संपत अग्रवाल ने कहा, "आज के इस कड़े कॉम्पिटिशन के दौर में सकीना अपनी प्रतिभा के दम पर जरूर कामयाब होंगी।"चेयरमैन सैय्यद सलमा ने सकीना की तारीफ करते हुए कहा, "सकीना बेहद मेहनती और कुशल हैं। उनकी सोच हमें सिखाती है कि मेहनत और लगन से हर मुश्किल काम को आसान बनाकर कामयाबी हासिल की जा सकती है।"इस उद्घाटन समारोह के दौरान हाजी इब्राहिम, आरिफा बानो, सरफराज, आरिफ यजदानी समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक और प्रतिष्ठित व्यवसायी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments