सर्वधर्म मिलन समारोह: रायपुर के वृन्दावन हॉल में गूंजा आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश
धार्मिक सौहार्द से ही मजबूत होगा समाज: बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा
रायपुर (खबरगली ) समाज में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पत्रकार संघ एवं स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य 'सर्वधर्म मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।
अतिथियों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स (महिला विंग) की अध्यक्ष ईला गुप्ता, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, बृजेश चौबे, पूर्व महासचिव संदीप पुराणिक, वर्तमान अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।
मानवता ही सर्वोपरि धर्म
स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सैयद सलमा ने अपने संबोधन में कहा, "भारत की संस्कृति विविधता में एकता की मिसाल है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। यह आयोजन समाज में प्रेम और आपसी सम्मान को मजबूत करने का एक प्रयास है।" वहीं, फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती आशा शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक मंच पर आकर शांति का संदेश देते हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार होता है।
गरिमामय संचालन और आभार
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन संजय शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आगे बढ़ाया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और सहिष्णुता को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इनकी भी रही उपस्थिति
आयोजन में जनघोषणा के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश शुक्ला , डॉ. उदयभान सिंह चौहान , लक्ष्मीनारायण लाहोटी , नरेन्द्र पाण्डेय , पी.सी. रथ , सुधीर तम्बोली, प्रदीप दुबे , स्मार्ट सिनेमा के संपादक पी.एन. लकी , बंगबंधु के संपादक हैरी बैरागी , बी-फोर न्यूज़ के संपादक आनंद गुप्ता , भारतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल समिम, भारतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश सचिव परितोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
देखें तश्वीरों में आयोजन
- Log in to post comments