शहर

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश इकाई ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन और क्रियान्वयन के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की जिम्मेदारी तय की है।