बालोद (खबरगली) बालोद जिले के खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से तीन दोस्त जलाशय में नहाने कूद गए। इसमें एक दोस्त की पानी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा दोस्त बाल-बाल बचा और तीसरा तैरकर बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। राजनांदगांव व रानीतराई से कुल चार लोग खरखरा जलाशय पिकनिक मनाने के लिए आए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीन लोगों का नहाने का मन किया और जलाशय में कूद गए। इस घटना में प्रवीण ठाकुर (26) निवासी तुलसीपुर राजनांदगांव की डूबने से मौत हो गई।
आज सुबह मिला शव