14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी खबरगली Heavy rainfall expected in Chhattisgarh over the next 4 days; orange alert issued for 14 districts. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर (रायपुर) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे अवदाब में तब्दील हो चुका है। इसके साथ ही मानसूनी द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अगले चार दिनों का यह मानसूनी स्पेल इस घाटे को काफी हद तक पाट सकता है। रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद रायपुर का अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे उमस झेल रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

ऑरेंज अलर्ट वाले 14 जिले