7 छात्रों की मौत 97 घायल खबरगली Powerful blast at an Afghan school; 7 students killed

नई दिल्ली (खबरगली) अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल सुबह करीब 10 बजे जोरदार धमाके से दहल उठा।स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।  इस विस्फोट में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हुए हैं। धमाका पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुआ. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।