and pieces of wood at each other. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली ) रायपुर में आज बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के लिए निकले। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विवाद के दौरान एक-दूसरे पर चप्पल, पानी की बोतलें और लकड़ी के टुकड़े फेंके गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

कांग्रेस भाजपा एक दूसरे के सामने आए