रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस भीषण हादसे में वे घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
- Today is: