बिना सत्यापन के चल रही ऑनलाइन कैब सेवा पर उठे सवाल खबरगली Big news for Rapido users: Questions raised over online cab service operating without verification. Raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) शहर में सफर के लिए ऑनलाइन कार, बाइक की बुकिंग करने वालों को अलर्ट रहना होगा। इनके चालकों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इसके चालक दुष्कर्म, ठगी और चोरी की दोपहिया चलाने आदि जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विधानसभा इलाके में एक युवती से दुष्कर्म, गंज इलाके में युवती का हैंडबैग लेकर फरार होने का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले चोरी की दोपहिया का भी इसमें इस्तेमाल करने का खुलासा हो चुका है।

पुलिस वेरीफिकेशन नहीं