रायपुर (खबरगली) पशुधन विकास विभाग ने गो-वंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गो-धाम योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 और नए गो-धाम खोलने की मंजूरी दी है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में गो-धाम स्थापना की स्वीकृति दी गई है।
- Today is:
