छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा बारिश का दौर

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 190 मिमी बारिश सूरजपुर में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।