दो गिरफ्तार 3 माह से रच रहे थे साजिश खबरगली After a refusal to marry

बालोद (खबरगली)  शादी से इनकार से बौखलाए एक सिरफिरे प्रेमी ने युवती का चेहरा बिगाड़ने की खौफनाक साजिश रची और अपने दोस्त के जरिए उस पर तेजाब फिंकवा दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज आठ घंटे के भीतर मुख्य साजिशकर्ता यश कुमार सोनकर (20 वर्ष, निवासी नेवारीकला) और उसके दोस्त करण कुंजाम (20 वर्ष, निवासी भैरमगढ़, बीजापुर) को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी करण की शादी घटना से सिर्फ तीन दिन पहले ही हुई थी।