दुर्ग (खबरगली) चरोदा स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) 'करैत' सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और सर्प विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहरीले सांप का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य परीक्षण में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद इसे राजनांदगांव वनमंडल के प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
- Today is: