father and son die janjgir hindi news khabargali

जांजगीर चांपा (खबरगली) जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा – बलौदा मार्ग में शनिचरा बांध पुल के पास रात में बोलेरो और वैगनआर कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में वैगनआर में सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और भांजे को गंभीर चोटें आईं। वहीं बोलेरो सवार को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।