गहलोत सरकार

जयपुर (khabargali) राजस्थान में अब पेपर लीक करने वालों को उम्रकैद की सजा होगी। पेपर लीक को लेकर लगातार विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार बाकायदा आगामी विधानसभा सत्र में इसे लेकर बिल लाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी दी है। आपको बता दें, राजस्थान में पेपर लीक बड़ा सियासी मुद्दा रहा है। राज्य में सरकार की कई कोशिशों के बावजूद भी पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सीएम गहलोत के इस मास्टर स्ट्रोक को चुनाव से पहले युवाओं की नाराजगी दूर करने के रूप में देखा जा