including Anand Kukreja

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अलग-अलग जिलों के 20 निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इनमें रायपुर के आनंद कुकरेजा, पूनम पाण्डेय और विशाल रजानी के अलावा मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं।