जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला खबरगली Chhattisgarh Hockey League gets a global platform the world is watching every match on JioHotstar latest News hindi News khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने प्रदेश के खेल जगत को नया मंच दिया है। लीग के सभी मुकाबलों का जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के साथ देश-दुनिया के दर्शक भी यहां खेले जा रहे रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से शुरू हुई लीग 1 नवम्बर तक चलेगी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों और ओलंपियनों की मौजूदगी मे