Janta Congress J Raipur Rural District President Makhan Tamrakar

अभनपुर क्षेत्र में भारी-भरकम बिजली बिलों पर जनता कांग्रेस जे के का हमला, बोले— गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रही दोहरी मार

रायपुर/अभनपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बिजली के बढ़े हुए बिल लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन गए हैं। ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक कई गुना वृद्धि हो गई है। पहले जहां हर महीने 200 से 400 रुपये तक बिजली बिल आता था, वहीं अब कई उपभोक्ताओं को 3,000 से 5,000 रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी