कच्चा मकान ढहा

जशपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब तेज आंधी-तूफान भी लोगों पर भारी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नाले में बहने, वज्रपात और बारिश से जुड़ी घटनाओं में लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जहां कच्चा मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।