कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड खबरगली Shooter Jaspal Rana passes away; holds the record for winning 9 gold medals at the Commonwealth Games. big news latest news khabargali

 नई दिल्ली (खबरगली) भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राणा ने गुरुवार देर रात दिल्ली के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था।