रायपुर (खबरगली) प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी श्रेणियों के बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़े हुए टैरिफ के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर भी है।
- Today is: