मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ सरकार की अहम मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कई नीतिगत फैसलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुहर लग सकती है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-वि