mother and son among the dead bilaspur Chhattisgarh News khabargali

बिलासपुर (खबरगली) एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हुई है। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।