नदी नाले उफान पर खबरगली Rain and lightning alert for 21 districts of Chhattisgarh; rivers and streams in spate. Raipur Chhattisgarh hindi news khabragali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां मानसून का मिज़ाज तल्ख बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर हादसों का दौर भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। प्रभावित जिलों में उत्तर बस्तर कांकेर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

अलग-अलग हादसों में 2 लोगों ने गंवाई जान