दुर्ग(खबरगली) खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने लोट्टे चोको पाई के एक बैच को जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद दुर्ग जिले में इसकी बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में संबंधित उत्पाद में निर्धारित सीमा से अधिक परिरक्षक (Preservative) पाए गए हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया है।
खाद्य परीक्षण में मिली अनियमितता