नकटी गांव 80 घरो पर चला बुलडोज़र

रायपुर (खबरगली) रायपुर से लगे धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। पात्र 60 परिवारों का नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में सफलतापूर्वक पुनर्वास कर दिया गया है। नया रायपुर सेक्टर-30 में आवास, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध, आज रात्रि भोजन तथा कल के नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई।