रात में मोबाइल देखने से मना किया

रायपुर (खबरगली) मोबाइल सुविधा से साथ ही पारिवारिक कलह और रिश्तों की हत्या की वजह बन रही है। राजधानी में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और दो बेटियों ने मोबाइल देखने से मना करने पर हत्या कर दी। फिर हत्या को छुपाने उन्हें बाथरूम से गिरना बताकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।