रायपुर (खबरगली) प्रदेश में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया, माह के अंतिम दिन पारा 36 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी पश्चिम से पूर्व की ओर आने वाली हवा के प्रबल होने की वजह से दिन का पारा चढ़ रहा है।
पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। रायपुर की गर्मी लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे अधिक रही।