साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ खिराज-ए-अकीदत मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ के साथ सजी उर्स कमेटी की बैठक

मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ के साथ सजी उर्स कमेटी की बैठक, हज यात्रियों का हुआ सम्मान

रायपुर (खबरगली ) मदारवाड़ा स्थित हजरत सैयद खाकी शाह वाली रहमतुल्ला अलेह का सालाना उर्स पाक इस वर्ष अपनी स्थापना के शानदार 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए उर्स कमेटी मदारवाड़ा द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रायपुर शहर की लगभग 70 जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बैठक के दौरान उर्स के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से होने वाली 'कव्वाली' के प्रोग्राम को लेकर सद