जांजगीर-चांपा (खबरगली) जांजगीर-चांपा जिले से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आम लोगों से भी उसकी सूचना देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीयूष जायसवाल (21 वर्ष), पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश
- Today is: