Senior Writer Dr. Ramesh Anupam

खैरागढ़ (khabargali) हिंदी दिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 15 सितंबर को हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. रमेश अनुपम (रायपुर) का विशेष व्याख्यान होगा। इसका विषय “राष्ट्रीय एकता और हिन्दी भाषा ” होगा। दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सुबह 10ः30 बजे से हिंदी विभाग में विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी। स्नातक स्तर के लिए “राष्ट्रीय एकता और हिन्दी भाषा” तथा स्नातकोत्तर स्तर के लिए “राष्ट्रीय एकता और हिन्दी साहित्य” विषय निर्धारित किया गया है।