surgeon Pravesh Shukla

रायपुर (खबरगली ) यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में आगामी 31 जुलाई को एक विशेष नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उर्मिला हॉस्पिटल एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो गंभीर पेट रोगों के लिए चौबीस घंटे (24x7) सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ हर महीने एंडोस्कोपी जैसी महंगी जांच बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराता है। ​