Vinod Kumar

टोक्यो (khabargali) टोक्यो पैरालंपिक में एक ही दिन में भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। विनोद 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे, लेकिन आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले निषाद कुमार ने हाई जंप में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया, जबकि टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पैरालंपिक 2020 में देश का खाता सिल्वर से खोला। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दि