शहर

जशपुर (खबरगली)   जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें भाजपा के महादेवडांड़ मंडल उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव कथित तौर पर एक डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

डांसर को नोट देने और गोद में लेटते वीडियो वायरल