1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित खबरगली Agniveer Recruitment in Army

बलौदाबाजार (खबरगली)  सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। अग्निवीर की भर्ती पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। आंनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सीईई 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयेजित होने की संभावना है।