13 महीने में 1000 रोबोटिक सर्जरी की खबरगली Delhi AIIMS creates history

नई दिल्ली (खबरगली)  नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी दिल्ली एम्स (AIIMS) ने सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली एम्स ने इतिहास रचते हुए 13 महीने में 1000 रोबोटिक सर्जरी (robotic surgery) की है। AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ़ सर्जिकल डिसीप्लाइंस में ये सफल सर्जरी की गई है। ये देश में सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा रोबोटिक सर्जरी करने का रिकॉर्ड है। अब तक अधिकतर रोबोटिक सर्जरी प्राइवेट हॉस्पिटल्स में ही होती थी।