70 rescued maharastra news hindi news khabargali

महाराष्ट्र (खबरगली) महाराष्ट्र के ठाणे शहर से आज तड़के एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई, जहां शास्त्री नगर स्थित 'मिलन हिल' नामक 18 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। यह घटना तड़के करीब चार बजे की है, जब इमारत के निवासी गहरी नींद में थे।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत की 10वीं मंजिल से हुई थी, जो देखते ही देखते 13वीं मंजिल तक फैल गई। आग की लपटों और उससे निकलने वाले घने धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।