762 candidates set to appear. राइ-raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (ख़बरगली) छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा की तारीख तय हो गई है। 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 16,762 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण किया गया है। विभाग ने अब लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया है।