8 injured

जैसलमेर (खबरगली) जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के आग लगने से 8 लोग झुलस गए, जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बनासकांठा जिले के धानेरा क्षेत्र में सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, आग स्वागत ट्रैवल्स की बस में लगी थी, जो जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद जा रही थी। बस गुरुवार शाम 6:30 बजे नाचना से रवाना हुई थी। गुजरात बॉर्डर के पास अचानक बस में धुआं भर गया और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट के माध्यम से बाहर कूदना पड़ा।