Aditya Bais

रायपुर (खबरगली ) दैनिक जीवन में डिजिटल भुगतान, वित्तीय जागरूकता, साइबर सुरक्षा तथा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन (NCFE) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रथम सत्र छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता श्री आदित्य बैस (District Head, नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन) का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.