अलका बाघमार सहित 4 लोग थे सवार खबरगली Durg Mayor's car suddenly caught fire; four people

दुर्ग (खबरगली)  दुर्ग नगर निगम कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इनोवा कार को जलते हुए देखा। घटना के समय वाहन नगर निगम परिसर में महापौर कक्ष के सामने खड़ा था। बताया जा रहा है कि महापौर अलका बाघमार के गाड़ी से उतरते ही वाहन में अचानक आग भड़क उठी और चंद मिनट में ही भयानक हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी, जिसे बाद आग पर काबू पाया गया।

टला बड़ा हादसा