and dhabas. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को रायपुर शहर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने गांधी जयंती के दिन शहर में मांस-मटन के विक्रय पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किया है। यह निर्णय शहर में संचालित मांस-मटन दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी लागू रहेगा। नगर निगम के आदेश के मुताबिक 2 अक्टूबर को किसी भी बाजार या दुकान में मांस-मटन की बिक्री नहीं की जा सकेगी। निगम की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण करेगी और आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ न