and more than 13 people were injured. Hindi News latest News khabargali

हरियाणा (खबरगली)हरियाणा फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगी झूला अचानक टूट गया, जिससे वहां भीड़ में हड़कंप मच गया।

हादसे के वक्त झूले के आस-पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई। डीसी आयुष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है।